सावधान : लिफ्ट लेना पड़ सकता है महंगा

0
3273

बक्सर खबर : अनजान लोगों के साथ सफर करना किसी को कभी भी महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही हुआ सुनील कुमार पासवान के साथ। सिमरी के एकवना गांव का युवक बुधवार को डुमरांव आया हुआ था। स्टेशन रोड से डुमरांव बाजार जाने के लिए इसने बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी। वह भी उसकी गाड़ी पर बैठ गया। मंजिल पर पहुंचने से पहले ही बाइक चालक संजय सिंह ग्राम लहना थाना चक्की ओपी को पुलिस ने रोक लिया। पीछे बैठा सुनील अवाक रह गया। मैं तो नाहक फंस गया। पुलिस ने बताया कि यह गांजा तस्कर है। तुम भी इसके साथी हो। वह सफाई देता रहा। किसी ने उसकी एक न सूनी। गुरुवार को उसे संजय सिंह के साथ जेल भेज दिया गया। तलाशी में पुलिस को कोई आपत्ति जनक सामान तो नहीं मिला। बाइक ही चोरी की निकल गयी। उसी आरोप में दोनों का चालान हो गया। पुलिस का कहना है कि संजय पुराना गांजा तस्कर है। इस लिए उसकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उसके साथ का युवक कौन है और उसका सचित्र कैसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here