शवदाह में जा रही आटो पलटी, 12 जख्मी

0
528

बक्सर खबरःचौसा -बनारपुर पथ पर एक आटो के सड़क पर पलट जाने से उस पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जाता हैं किआटोसवार ग्रामीण शव-दाह करने के लिए बक्सर आटो से आ रहे थे कि चालक के नियंत्रण खो देने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस पर सवार राकेश राम, जवाहिर राम, बबन राम, वकील राम, पप्पू, सीताराम, सुशील राम, जोखन राम, राजेश राम, श्रीराम समेत दर्जनों लोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया है बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर सांसद अश्विनी चैबे ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जानकारी के अनुसार सभी घायल राजपुर थाना के रामपुर गांव के थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here