बैंकर्स को सम्मानित करने पहुंचे बुजुर्ग

0
817

बक्सर खबर : जहां पूरा देश नोट बंदी की परेशानी से जूझ रहा है। युवा लाइन में खड़े हो पसीना आने की बात सूना रहे हैं। इन परेशानियों के बीच काम कर रहे बैंकर्स को सम्मानित करने का साहस बुजुर्गो ने दिखाया। स्टेट बैंक की कोरानसराय शाखा में पहुंच पेंशनर यूनियन के पं. दामोदर दत मिश्र ने गुलाब का फूल भेंट किया। प्रबंधक से उन्होंने आप सभी बधाई के पात्र हैं। बुजुर्गो को परेशानी और महिलाओं की फजीहत को आपने और आपकी टीम ने कोई परेशानी नहीं होने दी। इसके लिए पेंशनर समाज आप सभी बैंक कर्मियों को बधाई देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव दिनानाथ सिंह व संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। मौके पर वैद्यनाथ तिवारी, रित्तीक मुनी सिंह, रामलाल सिंह, हेमंत द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह सहित बैंक कर्मियों में ज्योति अरुण, रमेश पांडेय, पतंजली अखिलेश मिश्र व संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here