बक्सर खबरः शहर के नया बस स्टैड़ के पास युवक की कर हत्या कर दी गयी। मृतक नवीन राय ग्राम बड़का दियां थाना कृष्णाब्रम्ह के रहने वाले थे। अपराह्नन 3:30 बने नया बस स्टैड़ से सोहनीपट्टी की तरफ जा रहे थे। उनका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से गोली चलायी। नवीन राय बाइक से नीचे गीर गये। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से सर में दुसरी गोली मार दी। घटना को अंजाम दे सोहनीपट्टी की तरफ भाग गये। घटना स्थल पर ही घायल की मौत हो गयी। उस समय राय की बाइक चला रहा दुसरा साथी उन्हें लेकर सदर अस्पताल भागा। पुलिस हत्यारों की चक्कर में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि सदर डीएसपी शैशव यादव ने की। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस ने बताया कि एलबीटी काॅलेज के कर्मचारी है तथा पूर्व प्रचार्य नर्वदेश्वर राय के भतीजा है।

































































































