जिला जदयू पदाधिकारियों की सूची हुई जारी

0
707

बक्सर खबर : जिला जदयू इकाई का पूर्ण गठन हो गया है। जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सूची जारी की। जिसमें 16 पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारणी के 34 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद आदि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिसमें कमला यादव, मोहन चौधरी, हरेन्द्र सिंह, बीर राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरुदयाल सिंह, नथुनी खरवार, राजकुमार निषाद, धर्मशीला देवी व हारुण खां को महासचिव बनाया गया है। पंकज मानसिंहका को कोषाध्यक्ष। जनार्दन सिंह व संजय कुमार सिंह को जिला प्रवक्ता मनोनित किया गया है। सिद्धनाथ सिंह, अजय कुशवाहा, विनोद चौबे, गोपाल सिंह को संगठन सचिव। इसके अलावा कार्यकारणी में 34 सदस्य शामिल हैं। जिनकी सूची निम्न है। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश महासचिव राजनरायण पांडेय व कमलेश सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here