जदयू अध्यक्ष की बेटी को सांप ने काटा- मौत

0
4043

बक्सर खबरः सर्पदंश से जदयू अध्यक्ष की पुत्री की मौत हो गयी। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार गांव में शुक्रवार रात घटी। जब जिला जदयू अति पिछड़ा अध्यक्ष अशोक प्रजापति की पुत्री प्रीती कुमारी(18) देर रात पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान नींद आ गयी। तभी उसे पैर की अंगुली में कुछ काटने का एहसास हुआ। देखा तो सांप है। घरवालों को बताया। आनन -फानन में प्रतापसागर मेथोडिस्ट अस्पताल लेकर पहुंचे परन्तु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रीती इंटर साइंस की छात्र थी। पढ़ने में काफी होनहार थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here