एसपी ने दो सिपाहियों को किया सम्मानित

0
2514

बक्सर खबरः बेहतर कार्य के लिए एसपी ने दो सिपाहियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान डुमरांव थाना में तैनात टाइगर मोबाइल के सिपाही सुधांशु कुमार सिंह व तारीक खां को मिला है। फरवरी माह में अब तक तारीक व सुधांशु शराब कारोबारियों पर सामत बन कर टूटे हैं। चार मार्च को 20 बोतल शराब के साथ बनकट से एक युवक को पकड़ा गया। उनसे हुई पूछताछ में कृष्णाब्रम्ह में 700 बोतल बरामद किया।

उससे पहले चार फरवरी को समहार मोड के पास बगीचे शराब से भरी बोलेरो पकड़ कर अवैध शराब माफियों में हड़कंप मचा दिया था। उससे पूर्व शराब की होम डिलेवरी करने वाले राजेश को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसमें हाथा-पाई के दौरान एक भागने में सफल रहा। शनिवार को देर शाम इनकी जोड़ी ने 16 पाउच विदेशी शरबा पकड़ा।  इनके काम को देखते पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने इन दोनों सिपाहियों को डुमरांव कांड संख्या 29/17 में कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के लिए यह पुरस्कार राशी दी गई। कप्तान ने कहा कि यह पुरस्कार मनोबल बढाएगा साथ ही पुलिस कर्मियों में जोश पैदा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here