-विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नेता, चल रही हैं तरह-तरह की चर्चाएं
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने प्रारंभ कर दी है। उम्मीदवार भी अपने-अपने लिए जगह तलाश रहे हैं। अपने जिले में सदर विधानसभा सीट ऐसी है। जिसके लिए सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में पैंतरे दिखा रहे हैं। इसमें सर्वाधिक लंबी सूची है भाजपा की। और दूसरी है जन सुराज। भाजपा के लोग दस साल से इस सीट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्योंकि महागठबंधन का इस पर कब्जा है।
आपसी मनमुटाव व निर्दलीय उम्मीदवारों की चोट के कारण भाजपा के हाथ से सीट निकल जा रही है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन अपनी सीट बचाने की जुगत में है और भाजपा अपना खोया वर्चस्व प्राप्त करने के। लेकिन, इस बार के चुनाव में जन सुराज भी इन दोनों दलों को कड़ी टक्कर देगी। चुनाव में उंट किस करवट बैठेगा। इस सवाल का जवाब भी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन, चुनावी चर्चा के मध्य यह खबर आ रही है कि जन सुराज बक्सर से भाजपा नेता मिथिलेश पाठक को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
यह एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है और भाजपा जैसे दल को पीछे धकेलने की योजना भी। जाहिर सी बात है। इस सीट पर महागठबंधन भले ही चुनाव जीत रहा है। उसके उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिलती आ रही है। और भाजपा को निर्दलीय उम्मीदवारों की वजह से हार का मुंह देखना पड़ता है। ऐसे में अगर मिथिलेश पाठक को जन सुराज बनाती है तो एक बार फिर यहां का राजनीतिक समीकरण उलझ सकता है। हालांकि इस संबंध में जब हमने मिथिलेश पाठक से जानना चाहा तो उन्होंने सवाल का टाल दिया। लेकिन, राजनीतिक सूत्र बताते हैं। हाल के दिनों में जन सुराज के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं।



































































































