बक्सर खबर। बक्सर स्टेशन पर सोमवार की शाम अजीब वाकया हुआ। शाम के लगभग सात बज रहे थे। 26 वर्षीय युवक अचानक प्लेटाफार्म से नीचे ट्रैक पर उतरा। वहां से मालगाड़ी खुल रही थी। सीधे उसके नीचे प्रवेश कर गया। चलती गाड़ी के नीचे जाने का मतलब आप समझ सकते हैं। वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था। सब लोग चिल्लाते रहे। मौके पर लोग पहुंचे। उसके पास से मिले आधार कार्ड को देखने से पता चला कि उसका नाम संजय दुबे है। पिता का नाम राजबली दुबे हैं।
लेकिन, उस पर अंकित पता शिवपुरी कालोनी, पीथमपुरी, धार, मध्य प्रदेश। उसे देखकर लोग उलझन में पड़ गए। क्या यह युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला है। कुछ लोग कह रहे थे। ऐसा हो सकता है। यह बक्सर जिले में ही कहीं का रहने वाला हो। परिवार के लोग मध्य प्रदेश में रहते होंगे। कार्ड वहीं का बना हो। इस संबंध में पूछने पर रेल पुलिस ने कहा। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, यह भी कहा यह दुर्घटना है। आत्महत्या नहीं। सच जो हो, लेकिन, युवक की पहचान आधार कार्ड मिलने के बाद भी पहेली बनी हुई है।
































































































