बक्सर खबर। आज रविवार को महिला ने ट्रेन के सामने आकर जीवन लीला समाप्त कर ली। यह वाकया डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी केबीन के पास हुआ। महिला की पहचान सीमा देवी पत्नी भीखारी पासवान के रूप में हुई। वह सिमरी थाना के गायघाट की रहने वाली थी। पहले कुछ घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन, जब उसके बारे में लोगों को पता चला तो सभी अवाक रह गए। पती तो राजमिस्त्री का काम करता है। आखिर क्या वजह रही होगी। उसने ऐसा क्यूं किया ? इस तरह की चर्चा हो रही थी।


































































































