विशंभरपुर बना वीरभद्र फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता

0
284

बक्सर खबर : बाबा वीरभद्र फुटबॉल प्रतियोगिता 2017 का फाइनल मैच रविवार को खेला गया।  सांथ – विशंभरपुर के बीच हुए रोचक मुकाबले में विशंभरपुर ने 1-0 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद एवं थाना प्रभारी सिकरौल मौजूद रहे। इन लोगों ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। खेल के दौरान रेफरी -सैफ खान ,वजीर खान, अलॉउन्सर -जंगली पाठक ने अपनी जिम्मेवारी निभाई।

आयोजन समिति के अनुसार अध्यक्ष्‍- विजय शंकर तिवारी , सचिव-सुनील कुमार सिंह, सदस्य- भीम सिंह ,सोनल सिंह, दीपक शाह,पप्पू तिवारी,मंटु तिवारी,मुन्ना पासवान, नितीश कुमार आ‍दि ने मिलकर ग्रामीण स्तर पर इस तरह का सफल आयोजन किया। युवाओं ने क्लब के सभी सदस्यों को इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

खेल मैदान में खिलाडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here