– दुघर्टना एनएच 120 डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर आथर गांव के समीप हुई
– घटना नावानगर थाना क्षेत्र की है दोनों बिहार पुलिस की भर्ती हेतु तैयारी में जुटी थी
बक्सर खबर: डुमरांव विक्रमगंज पथ पर अज्ञात वाहन ने दो युवतियों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना नावानगर थाना क्षेत्र के आथर गांव के समीप बुधवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। जब दोनों युवतियां बिहार पुलिस में चयन हेतू दौड़ की तैयारी कर रही थी।उसी तैयारी के एनएच 120 पर दौड़ रही थी।
घटना में आथर गांव निवासी भरत तिवारी के पुत्री खुशबू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुसरी घायल को राहगिरों व ग्रामीणों द्वारा नावानगर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजूक देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता भी पहुंच गए। डुमरांव के निवर्तमान विधायक ददन यादव भी परिजनों से मिलने पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया।


































































































