-बक्सर में अपराह्न 4:35 में मिलेगी ट्रेन, उसी रात वापसी
बक्सर खबर। बिहार से प्रयाग कुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेने चलेंगी। इसकी शुरुआत 18 जनवरी को ही हो गई थी। हालांकि यह ट्रेनें रोज नहीं चलेंगी। मुख्य स्नान के दौरान इनकी रवानगी होगी। और उसी रात वापसी भी। सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 03219 पटना से प्रयागराज जाएगी। बक्सर में इसका समय 4:40 अपराह्न है। इसके कुछ ही अंतराल पर दूसरी ट्रेन 05549 भी जाएगी। जिसका समय बक्सर में 4:45 है।
अर्थात जो पहली ट्रेन पकड़ने से वंचित रह गया। वह दूसरी से यात्रा कर सकता है। रात 10 बजे यह दोनों ट्रेने प्रयाग पहुंचेंगी। 35 मिनट बाद वापसी होगी। अर्थात रात 22:35 में यह प्रयाग से पटना के 03220 व 05550 बनकर वापस आएंगी। बक्सर में इनका समय सुबह 6:45 का है। यह किस-किस तिथि को चलेंगी। तो वह भी आप यहां जान लीजिए अप में जाने की तिथि है 25, 26, 27 जनवरी, 8, 9, 10, 16, 17, 18 फरवरी। इन्हीं तिथियों को वापस भी होगी। विशेष जानकारी के लिए आप इन ट्रेनों के नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


































































































