बक्सर खबर। 31 जनवरी 2020 की तारीख में दो पदाधिकारी सेवानिवृत हो गए। मुख्य डाकघर के डाकपाल महावीर उपाध्याय व कल्याण पदाधिकारी राम एकबाल राम। दोनों अपने-अपने महकमें के प्रधान थे। इनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डाकघर में आयोजित समारोह काफी भव्य था। वजह महावीर उपाध्याय सिर्फ पदाधिकारी नहीं थे। डाक कर्मचारी संघ के नेता व शहर के सक्रिय सामाजिक व्यक्ति थे।
इस वजह से उनकी अलग पहचान थी। उनके विदाई सह सह सम्मान समारोह में आरा के डाक अधीक्षक व अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। वहीं दूसरी तरफ कल्याण पदाधिकारी का विदाई समारोह समाहरणालय के सभा कक्ष में हुआ। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से उन्हें स्वस्थ्य और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।































































































