-चार लोगों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए जारी है छापामारी
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने खनन अधिकारी कृष्ण कुमार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावे चार अन्य लोगों की पहचान भी की है। जिनमें दो नामजद भी हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। यह जानकारी शनिवार को पीसी के दौरान सदर डीएसपी धीरज कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया मुन्ना यादव जासो व विशाल मिश्रा बक्सर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने उन्हें मीडिया के सामने प्रस्तुत भी किया। डीएसपी ने बताया 11 जून की तड़के ओवरलोड ट्रकों का पीछा कर रहे खनन अधिकारी के ऊपर जासो रोड में कार सवार लोगों ने हमला किया था। उस कार की पहचान हो गई है। जो सिकरौल के रहने वाले अनिल सिंह की है। उनके खिलाफ पूर्व से भी मामले दर्ज हैं। इसके अलावा घटना में नेता उर्फ मुर्तजा खान व इबरार सारीमपुर को नामजद किया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। पीसी के दौरान मुफस्सिल के थानाध्यक्ष चंदन झा भी मौजूद रहे।





























































































