– आपसी रंजिश के कारण हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ नजारा
बक्सर खबर। पीसी कॉलेज के समीप तिलक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को नामजद किया गया है। इसकी प्राथमिकी मैरेज हाल के संचालक रामएकबाल सिंह ने दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनका नाम विशाल श्रीवास्तव ग्राम रमडिहा व तथा दूसरे व्यक्ति घायल अभय कुमार सिन्हा है। जो मुफस्सिल थाना के सोधिंला गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। जहां अभिरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।
सूचना के अनुसार मौके से कुछ खोखे बरामद हुए हैं और मैरेज हाल से सीसीटीवी का फुटेज भी मिला है। जिसमें मारपीट व गोली चलाने वाले युवक दिख रहे हैं। अब तक की जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि गोली चलाने वाले लोगों के पक्ष के अभय कुमार सिन्हा दीवार से टकराकर आई गोली लगने से घायल हुए हैं। इस मामले में अन्य जो अन्य तीन नामजद हैं उनके नाम अटल सिंह चीनी मिल, अमन कुमार सोंधिला व संदीप कुमार पासवान ग्राम सोधिंला है। इनमें से कुछ लोगों का विवाद बुधवार की रात उमाकांत यादव व सुभाष यादव के साथ हुआ था। जिसके बाद गोल बनाकर वे लोग तिलक समारोह में पहुंचे और गोलीबारी की दी। पूछने पर मुफस्सिल पुलिस ने बताया फिलहाल घटना की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।