सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर 

0
5703

दो अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो  युवक वाराणसी रेफर                                                        बक्सर खबर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप बुधवार को हुई भीषण सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। यह हादसा दो तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार, पिता सुभाष कुशवाहा के रूप में हुई है। वहीं इसी गांव के रितेश सिंह, पिता बंसी सिंह तथा रूपेश सिंह, पिता नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में मारे गए दो अन्य युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक कैमूर जिले के चणेश गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोइनीभान के समीप दोनों अपाचे बाइक तेज गति में थीं। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार कैमूर के युवकों के नाम मो सैफ और उपेन्द्र प्रजापति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here