– विभिन्न पूजा समितियों ने की थी खुब तैयारी, देर रात तक गुल रही बिजली
बक्सर खबर। बक्सर की महाबीरी पूजा होली के बाद पड़ने वाले दूसरे मंगलवार को मनाई जाती है। यह विशेष पूजा प्रत्येक वर्ष बक्सर में होती है। विभिन्न अखाड़े जुलूस निकालते हैं। इस वर्ष इसमें कुछ नया देखने को मिला। प्रधान अखाड़ा के हनुमान जी अपने रथ पर सवार हो नगर भ्रमण करते दिखे। तो दूसरी तरफ सिविल लाइन पूजा समिति वाले हनुमान जी, सफेद बालों से ढके नजर आए। कहीं संजीवनी बुटी के लिए पर्वत की परिक्रमा करते नजर आए।
तो कहीं सुरसा के मुंह से होकर गुजरते हुए। भगवान राम भी एक रथ पर ताड़का का वध करते नजर आए। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। जिसके कारण बिजली भी देर रात तक गुल रही। अगर आप पूजा से जुड़ी झलकिंयां अथवा तस्वीरें देखना चाहते हों तो फेसबुक पर बक्सर खबर के पेज का अवलोकन कर सकते हैं।
कुछ अखाड़ों के नाम हम यहां दे रहे हैं जैसे प्रधान अखाड़ा, बजरंग दल अखाड़ा सिविल लाइन, महावीरी पूजा समिति थाना रोड, ठठेरी बाजार में दो जगह से, गोला बाजार, मठिया मोहल्ला, सिविल लाइन, चरित्रवन, आदि द्वारा अपने-अपने मोहल्ले से शानदार रथ निकाले गए। सबके नाम पता नहीं है। इसलिए कोई अन्यथा नहीं लेगा।



































































































