-अपने ही घर के कमरे में युवक ने उठाया ऐसा कदम
बक्सर खबर। अपने ही घर के बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की है। मृतक अमित त्रिपाठी की उम्र लगभग 30 साल है। परिजनों ने जब बुधवार की सुबह 7 बजे तक उसका कमरा बंद देखा तो आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रया नहीं मिली।अनहोनी के डर से पुलिस बुलाई गई।
राजपुर पुलिस की मौजूदगी में सुबह 9:00 जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। कानूनी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि अभी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में उसका दूसरा स्थान है। यह कदम उसने क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन जो पूछताछ में बात सामने आई है उससे यह तो स्पष्ट है उसने स्वयं ही आत्महत्या की है।




































































































