-मुख्य आरोपी घटना के दिन हो गया था गिरफ्तार
बक्सर खबर। सोनवर्षा थाना के कड़सर गांव के समीप 17 जनवरी को हुए दुष्कर्म कांड का दूसरा आरोपी जेल चला गया है। सूचना के अनुसार सुंदर पासवान ने मंगलवार को न्यायालय में समर्पण किया। जबकि मुख्य आरोपी उमाकांत दुबे को पुलिस ने वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में तीन को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज है। दूसरे आरोपी द्वारा समर्पण किए जाने के संबंध में पूछने पर महिला थानाध्यक्ष ने इसकी तस्दीक की। उन्होंने कहा तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
वह भी कड़सर गांव की रहने वाला है। इस घटना के विरोध में 18 जनवरी के पीड़ित परिवार के संग बहुत से लोगों ने आरा-मोहनिया मार्ग का जाम किया था। घंटो प्रदर्शन हुआ। पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा, गामा यादव आदि शामिल हुए। सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई। बाद में मौके पर डुमरांव के विधायक पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा, प्रशासन आपके साथ है। कार्रवाई जारी है, मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। सड़क जाम आवागमन बाधित करना उचित नहीं। लेकिन, प्रदर्शन करने वाले मौके से हटे नहीं।
दोपहर ढाई बजे के लगभग मौके पर एसपी शुभम आर्य भी पहुंचे। उन्होंने कहा आज पॉक्सो एक्ट में मुकदमे की मांग कर रहे हैं। उसी धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है। रही बात आरोपियों को सजा दिलाने की बात तो वह कार्य न्यायालय का है। हम अपनी तरफ से जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस आश्वासन के बाद सड़क जाम करने वाले मौके से हटे। और पुलिस की लगातार छापामारी के बाद घटना के तीसरे दिन दूसरे आरोपी का समर्पण भी पुलिस की दबिश का ही परिणाम है। ऐसा पुलिस का कहना है।






























































































