-जारी है शूटर की तलाश, एसपी करेंगे खुलासा
बक्सर खबर। राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या का राज अब खुल जाएगा। क्योंकि पुलिस के हाथ कुछ खास लगा है। कहने का सीधा अभिप्राय यह है कि पुलिस इसका खुलासा करने जा रही है। किराए के शूटर हायर कर हत्या कराई गई थी। इसका खुलासा तो पुलिस पहले ही कर चुकी है। अब इसमें नया क्या है। तो आप जान लें, ऐसा कराया किसने था ? यह सवाल अभी भी राज है। और यह तभी खुलेगा। जब वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर गिरफ्तार होगा। और जिले की पुलिस उस तक पहुंच चुकी है। ऐसी सूचना मिल रही है।
हालांकि इसके बारे में कोई भी अधिकारी अभी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, यह बात जरूर कह रहे हैं। एसपी साहब जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। सूत्र यह भी बताते हैं, इस बार चार-पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूरी कलई जल्द ही खुल जाएगी। इसमें बिहार के अलावा यूपी के अपराधियों का भी हाथ है। इस तरह की तमाम बातें सामने आ रही हैं। लेकिन, यह सिर्फ अनुमान ही है। क्योंकि जब तक कप्तान इस पर प्रकाश नहीं डालते। पूरा मामला अंधेरे में ही रहेगा। इस पर प्रमाणिकता की मुहर नहीं लगेगी।