-अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में पूरी हुई संवैधानिक प्रक्रिया
बक्सर खबर। नगर परिषद की नव निर्वाचित उप मुख्य पार्षद बेबी देवी व वार्ड संख्या 20 की पार्षद हिना परवीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची अधिकारी नगर परिषद के कार्यालय कक्ष में यह वैधानिक प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई। इसके लिए पंचायत राज विभाग के निर्देशों के अनुरूप गिरिजेश कुमार अपर समाहर्ता की पर्यवेक्षण में यह कार्य हुआ।

दोनों पदाधिकारियों ने शपथ की कॉपी पढ़ी। जिसका अनुसरण दोनों प्रतिनिधियों ने अपने नाम के साथ पूरा किया। लगभग माह पर पहले उप चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद पर बेबी देवी व पार्षद पद पर हिना निर्वाचित हुई थी। लेकिन, एक पखवारे से शपथ ग्रहण का दोनों जन प्रतिनिधि इंतजार कर रहे थे। अब वे विधिवत अपना कार्य कर सकेंगे।