-गुरुवार को कठारा गांव के समीप नहाने में बह गया था अयोध्या प्रसाद
बक्सर खबर। केसठ का रहने वाला अयोध्या प्रसाद अपने दोस्तों के साथ नहाने छेरा नदी में गया था। उफनती बरसाती नदी में पुल से कूद कर नहाने के दौरान वह डूब गया था। घटना के दिन बहुत प्रयास करने पर भी शव का कहीं पता नहीं चला। तीस घंटे बाद शुक्रवार को उसे बरामद कर लिया गया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया लंबे प्रयास के बाद उसका शव मिला। जैसे ही इसकी सूचना घर वालों को मिली। वे दहाड़ मार रोने लगे।
इस पूरे मामले पर पुलिस की नजर थी। क्योंकि गुरुवार को युवक के डूबने के बाद से प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लग रहा था। नावानगर के थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यहां एक बात और जानने लायक है। कुछ लोगों ने छेरा नदी के बारे में सवाल किया था। बक्सर में ठोरा है, छेरा कहां से आग गई। यह नदि केसठ-सोनवर्षा के मध्य से होते आरा जिला की तरफ जाती है।