बक्सर खबर। सदर अस्पताल बक्सर में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल द्वारा ओपीडी सुविधा शुरू की जाएगी। 20 फरवरी को इसका शुभारंभ केन्द्रीय स्वास्थ्य सह परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार यहां जांच के साथ टेलीमेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुंबई में स्थित टाटा अस्पताल इससे पहले वाराणसी में अपना अस्पताल खोल चुका है।
फिलहाल यहां मरीजों को प्राथमिकी उपचार व जांच का कार्य होगा। यह जानकारी मंत्री की मीडिया सेल ने दी है। उनके अनुसार अश्विनी चौबे पांच दिनों के बक्सर दौरे पर आ रहे हैं। वे बुधवार को रोहतास के दिनारा में जनता दरबार का आयोजन भी करेंगे। उसके उपरांत अगले दिन बक्सर आगमन होगा।

































































































