विवाहिता की संदिग्ध मौत,ससुर हिरासत में

0
2777

———–मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप                                                                बक्सर खबर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही मायके वालों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मृतका के ससुर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद पुलिस ने मृतका के ससुर कलामुद्दीन अंसारी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

वहीं, मृतका की पहचान चिलहरी गांव निवासी आमना खातून उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। आमना की शादी पिछले साल फरवरी में मनु अंसारी से हुई थी, जो वर्तमान में विदेश में नौकरी करता है।मृतका के ससुर का कहना है कि आमना और उसकी सास के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बुधवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद सास नाराज होकर मायके चली गई और वह खुद बकरियां चराने चला गया। लौटने पर आमना का शव फंदे से लटका मिला। वहीं, आमना के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर आमना ने जान दे दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। नया भोजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here