बक्सर खबर। धनसोई थाना के समहुंता गांव में आज लगभग पांच बिघे में खड़ी ईख की सफल जल गई। पास के खेत में धान पुआल पड़ा था। खेत वालों ने बुआई के लिए पुआल को फूंक दिया। नतीजा यह हुआ कि ईख के खेत में भी आग लग गई। सूखे पत्तों में लगी आग के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार शिवजी सिंह, मदन सिंह, ललन सिंह, दीना सिंह, बलाऊ सिंह की फसल जली है। शिकायत करने वालों के अनुसार जिनके खेत में पुआल थी। उनको मना किया गया था। लेकिन वे माने नहीं और इतना नुकसान हो गया।



































































































