एमवी कॉलेज में खेल महोत्सव का भव्य समापन, विजेताओं पर हुई पदकों की बारिश

0
94

सभापति कमरुन निशा ने खिलाड़ियों को बताया सफलता का मूल मंत्र                                                             बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शनिवार को भव्य समापन हुआ। तीसरे एवं अंतिम दिन महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय वुशु (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का समापन सत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. सुभाष चन्द्र पाठक एवं डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने की। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक निभाई गई। क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने महोत्सव की सफलता पर समस्त महाविद्यालय परिवार को साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों के जोश और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है। प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के संतुलित समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने भविष्य में और अधिक भव्य आयोजन कराने का संकल्प दोहराया।

फोटो – खेल महोत्सव में विजेताओं को मेडल, ट्राफी और प्रमाण पत्र देते अतिथि

समारोह के दौरान महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा अंतर-महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, विकास कुमार राणा, विनायक दत्त पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शिवम भारद्वाज, शैलेन्द्र कुमार पाठक, सुनिल कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार पाठक, भोला, राजू सहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here