-वार्ड सदस्य पद के लिए चार महिलाएं ठोकेंगी ताल
बक्सर खबर। नगर परिषद बक्सर के उप मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। आज गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तीन सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया। वैसे इस पद के लिए अब तक कुल छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। जिनमें कुलशु खातून नालबंद टोली, मनीषा चौधरी पीपी रोड, सोनी देवी ठठेरी बाजार, बेबी देवी पति इन्द्रदेव शर्मा पांडेय पट्टी, अंजली देवी पति शशि कुमार गुप्ता गजाधर गंज, संजू देवी पति उमेश कुमार निरंजनपुर।
निवार्ची पदाधिकारी नगर परिषद सह अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा जो सूचना जिला पंचायती राज विभाग को भेजी गई है। उसमें इन नामों का उल्लेख है। इसके अलावा वार्ड संख्या 20 में वार्ड सदस्य पद के लिए किरण देवी गजाधर गंज, हिना देवी, रेनू देवी व सपना देवी का नाम है। यह सभी उम्मीदवार गजाधर गंज मोहल्ले की निवासी हैं। हालांकि अभी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य शेष है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों की संख्या घट भी सकती है। लेकिन, नाम बढ़ेंगे नहीं। क्योंकि नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है।