बक्सर खबर। जिले के श्रद्धेय संत श्रीमननारायण दास माली जी की आज गुरुवार को पुण्य तिथि मनाई गयी। उनके याद करने वालों लोगों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। सीता राम विवाह आश्रम नया बाजार द्वारा उनके सम्मान में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें मामा जी की तस्वीर को रख आकर्षक झांकी बनाई गयी थी। श्री नारायण दास भक्तमाली को संत समाज पूज्य मामा जी के नाम से संबोधित करता था। क्योंकि वे माता सीता को बहन मानते थे।

क्योंकि कभी बिहार में ही उनका जन्म हुआ था। सरल स्वभाव के महान संत को श्रद्धा निवेदित करने के लिए जिले के संत महात्मा, धर्मानुरागी लोग, युवा तथा किशोर इस पदयात्रा में शामिल हुए। नया बाजार से चलकर यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुन: आश्रम पहुंची। प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसे पिया-प्रियतम महोत्सव के नाम से लोग जानते हैं। पदयात्रा में बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी, सीता राम विवाह आश्रम के महंत राजाराम जी एवं अन्य संत महात्मा शामिल हुए।


































































































