-पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, चल रही पूछताछ
बक्सर खबर। राजपुर थाना के रसेन गांव में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई है। दो लोग इसमें घायल हुए। सूचना के अनुसार एक की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना कारण व मृतकों के नाम की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। इस वजह से पूरी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं करा रही। आगे जो सूचना मिलेगी। उससे आप सभी को अवगत कराया जाएगा।






























































































