सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल दो की हालत गंभीर

0
2366

-स्कूली बस ने मचाई तबाही, गोलंबर के पास तीन वाहन चकनाचूर                                                                बक्सर खबर। सोमवार को गोलंबर के पास एक बेकाबू स्कूली बस ने एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, गोलंबर से लेकर प्रताप सागर तक पहले से ही लंबा जाम लगा हुआ था। सड़कों पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतारें खड़ी थीं, जिससे वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आ रही थी। इसी बीच कैंब्रिज स्कूल की खाली बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी कार, ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गई और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में सोहनी पट्टी निवासी मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। उनके पैर की दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। हादसे के वक्त वे परिवार के साथ ई-रिक्शा से डुमरांव जा रहे थे और जाम में खड़े थे, तभी पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके अलावा सुहांव ब्लॉक के कर्मचारी हरेंद्र सिंह, गुड़िया देवी जो उजियार की ओर जा रही थीं, एजाज अहमद, मनीषा सिंह, रौशन कुमार और पांच वर्षीय सुहानी कुमारी भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here