‌‌‌सनसनी : बंद बोरे में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

0
3752

-पुलिस ने कहा नहीं हो सकी है पहचान, महिला-पुरुष को लेकर भी उलझन
बक्सर खबर। राजपुर पुलिस का सिरदर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस थाना के राजपुर नहर पुल के समीप आज बुधवार को अपराह्न पांच बजे बोरे में बंद महिला की लाश लाश मिली है। खबर सुनते ही पुलिस परेशान हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने बोरा खोला तो उसके अंदर लाश मिली। जो दिखने में दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह खबर आग की तरह फैली। वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन, वह इतना सड़-गल गया था कि लोग पास जाने की ज़हमत नहीं उठा रहे थे।

इस संबंध में पूछने पर राजपुर पुलिस के अवर थानाध्यक्ष रौशन अली ने बताया दैतरवा नहर पुल के समीप नहर किनारे चाट में एक बोरा पड़ा मिला। जिसके अंदर शव था। क्या उसकी हत्या की गई है ? पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने कहा हम इसकी जांच कर रहे हैं। ऐसा लगता है, कहीं से लाकर इस शव को यहां सुनसान जगह पर फेंका गया है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने कहा। एक व्यस्क का शव अगर बोरे में बंद कर फेंका गया है तो यह हत्या की संभावना है। पूछने पर पुलिस ने कहा शरीर का आधा हिस्सा नीचे से जानवरों ने नोच खाया है। इस वजह से उलझन बनी हुई है। शव पुरुष का है या महिला का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here