दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा बक्सर का छात्र यूपी में गिरफ्तार

0
1386

बक्सर खबर। उतर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को एक फर्जी प्रतिभागी पकड़ा गया। वाराणसी के राजकीय बालिका इंटर कालेज में उसे जांच दल ने पकड़ा। इस सिलसिले में परीक्षा केन्द्र प्रभारी की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया प्रतिभागी मुकेश कुमार बक्सर जिले के ग्राम भदवर, थाना बगेन गोला का निवासी है। वह प्रतापगढ़ के धुसरौली निवासी मंजीत कुमार पटेल की जगह पर परीक्षा दे रहा था। बायेमैट्रिक हस्ताक्षर चेक करने वालों को उसकी तस्वीर पर शक हुआ। पूछताछ में पता चला वह बक्सर का मूल निवासी है। पुलिस इस सिलसिले में उसे और भी पूछताछ कर रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here