सावन उत्सव: झूला, गीत और मेहंदी से सजी लोक परंपरा

0
96

जिले में लोक संस्कृति को सहेजने की पहल, महिलाओं में दिखा उत्साह                                                           बक्सर खबर। सावन शुरू होते ही जिले में हरियाली और लोक परंपराओं की रौनक दिखने लगी है। इसी कड़ी में जन शिक्षण संस्थान के डुमरांव केंद्र पर शनिवार को “सावन उत्सव” की धूमधाम से शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र की ब्यूटीशियन संचालिका रीना सिंह ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए, झूले झूले और एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर सावन के उल्लास को साझा किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मधु सिंह ने बताया कि संस्थान सिर्फ रोजगारपरक प्रशिक्षण ही नहीं देता, बल्कि लोक संस्कृति, स्वच्छता, स्वास्थ्य और योग जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रहता है।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हुनर के साथ-साथ संस्कृति की भी पढ़ाई कराना है। पूरे सावन मास के दौरान लोकगीतों, मेहंदी प्रतियोगिता, झूला उत्सव और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।” सावन उत्सव में शामिल महिलाओं और युवतियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ उन्हें कुछ नया सीखने को मिलता है, बल्कि आपसी मेलजोल और परंपरा से जुड़ाव भी बढ़ता है। कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सावन के हर सप्ताह नए-नए आयोजनों के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here