बक्सर खबर। पैक्स चुनाव की सरगर्मी के बीच आज दो दिसम्बर को सदर व ईटाढ़ी प्रखंड के उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण होगा। लेकिन, इस भीड़ में अहिरौली पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव राय उर्फ बबलू राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। क्योंकि नामांकन पत्रों की जांच में उनका पर्चा वैध पाया गया है।
प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से इसकी जानकारी मिलने के उपरांत बबलू राय को उनके साथी संजीव सिंह ने बधाई दी है। बलिहार निवासी संजीव सिंह ने कहा कि बबलू की छवी एक सामाजिक कार्यकर्ता की है। वे हमेशा लोगों की मदद करते हैं। सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़कर हिस्सा लेते हैं। सबको सहयोग करते हैं। इस लिए उन्हें निर्विरोध चुनाव जीतने का मौका मिला है।


































































































