बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान आग अगस्त क्रांति के दिन से जिले में प्रारंभ हो गया। युवा राजद द्वारा अंबेडकर चौक पर शिविर लगा इसका श्रीगणेश किया गया। युवा अध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान पहले दिन लगभग 1466 सदस्य बने। बबलू ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा।
सभी प्रखंड मुख्यालयों पर शिविर लगाया जाएगा। जो सदस्य 25 लोगों को साधारण सदस्य बनाएंगे। उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि जिले में दो लाख लोगों को सदस्य बनाया जाए। आज के कार्यक्रम के दौरान राजेश मंडल, सुधिर गुप्ता, अजित राम, संतोष यादव, विशाल गुप्ता, विवेक, गोविन्द जायसवाल,
चंदन गोड़, जगदीश पहलवान, टिंकू राय, आशुतोष गुप्ता, सुमन शेखर, अरविंद आजाद, मोहित कुशवाहा, रवि पासवान, रौशन कुशवाहा, सोनू यादव, सबिर अंसारी, ओमप्रकाश माली, चंदन यादव, रवि यादव, इन्द्रदेव कुशवाहा, बबन यादव, जितन यादव व विनय कुमार आदि शामिल हुए।




































































































