बदले गए आरा के डीएम व एसपी

0
1080

बक्सर खबर। आरा जिला के डीएम और एसपी का तबादला हो गया है। सूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान हुए विवाद में इनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ था। डीएम संजीव कुमार के खिलाफ आरके सिंह ने मोर्चा खोल दिया था। दो दिन पहले हुई कार्रवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने वाले मुफस्सिल के थानाध्यक्ष रविन्द्र राम  को निलंबित कर दिया गया था।

फिलहाल डीएम संजीव कुमार और एसपी आदित्य कुमार को स्थानान्तरित कर दिया गया है। भोजपुर के नए डीएम रौशन कुमार कुशवाहा बनाए गए हैं। एवं हाल ही में प्रमोशन पाकर आइपीएस बने सुशील कुमार को यहां का नया एसपी बनाया गया है। सुशील गया में सीटी एसपी का कार्य देख रहे थे। इससे पहले डीएसपी रहते हुए उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई के अलावा मोतिहारी, रक्सौल, समस्तीपुर में सेवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here