बक्सर खबर। आज गुरुवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ई रवि प्रकाश उपस्थित रहे। उनकी अध्यक्षता में पार्टी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजु चौबे को तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना। सभी उपस्थित सदस्यों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा। हमें प्रखंड और पंचायत स्तर पर अपने सदस्य बनाने हैं। इस लिए जरुरी है आप सदस्यता अभियान तेज करें।
साथ ही जिलाध्यक्षों से आग्रह किया गया। वे अपनी कमेटी का गठन का पार्टी को सूचित करें। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चक्रवर्ती चौधरी, तकनीकी प्रदेश महासचिव निकेश कुमार राय, मीडिया प्रभारी बसंत कुमार, विकाश कुमार यादव, तरुण कुमार ठाकुर, अविनाश कुमार पांडेय, राजेश शर्मा, रंजन यादव, विशाल सिंह, रोहित रॉय उपस्थित रहे ।


































































































