महात्मा गांधी नगर में छापेमारी: रेलवे अधिकारियों के करीबी और स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

0
1931

उत्पाद विभाग ने 420 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की                                                              बक्सर खबर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 420.91 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी वर्षों से बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर अधिकारियों की सेवा में लगा बताया जा रहा है, जिससे शहर में खलबली मच गई है। दोपहर में उत्पाद विभाग की टीम ने महात्मा गांधी नगर, बाजार समिति रोड स्थित एक घर में छापेमारी की। यहां से अशोक पाण्डेय, पिता स्व. चितेश्वर पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब के 317 टेट्रा पैक 57.060 लीटर और किंगफिशर बियर के 2 केन 1.00 लीटर कुल बरामद शराब: 58.060 लीटर बरामद हुआ। अशोक पाण्डेय की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप है, क्योंकि वह पिछले एक दशक से रेलवे स्टेशन परिसर में अधिकारियों की तीरमदारी में जुड़ा रहा है।

शाम में वीर कुंवर सिंह जांच चौकी पर वाहनों की तलाशी के दौरान एक काली स्कॉर्पियो नंबर BR-11-PC-5278 से 40 पेटी शराब बरामद की गई। जिसमें 8 PM विदेशी शराब के 1920 टेट्रा पैक 345.60 लीटर, रॉयल चैलेंज ब्रांड की 23 बोतलें 17.25 लीटर कुल बरामद शराब: 362.85 लीटर शराब जब्त की गई। गाड़ी से मुकेश कुमार उर्फ बुधन, पिता – कामेश्वर प्रसाद, निवासी जज भड़सरा, थाना बिहिया, जिला भोजपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह शराब उत्तर प्रदेश के भरौली से भोजपुर ले जा रहा था। उत्पाद निरीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि वाहन और शराब को जब्त कर आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here