राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

0
75

कांग्रेस पार्टी द्वारा नरबतपुर में हर घर झंडा अभियान की चौपाल                                                                बक्सर खबर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौसा प्रखंड कांग्रेस नेता अरविंद चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय ओझा ने किया।मौके पर मौजूद प्रदेश प्रतिनिधि व बक्सर विधानसभा के कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र कुमार ओझा ने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया और चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत पर चलकर कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि एससी, एसटी, ओबीसी और गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को भी उनका पूरा हक मिले। डॉ ओझा ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में उन दबे-कुचले और वंचित वर्गों के बीच जाकर लगातार संवाद कर रहे हैं, और बिहार में भी उनका अभियान जोरों पर है।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इस अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और जिले में “हर घर झंडा” कार्यक्रम को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेगी।

चौपाल कार्यक्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, पप्पू दुबे, रमेश राम, लाल यादव, ऋषिकेश तुलसी, मुकेश, अमित, धर्मेंद्र यादव, विक्की कुमार, कमला देवी, लक्ष्मीना देवी, शकुंतला देवी, चंद्रावती देवी, कौशल्या देवी, दीपक कुमार, सनी देओल माझी, तुलसी माझी, रमाशंकर तुरहा, अनिल शर्मा, भोला राजभर, बिट्टू जी, रमेश जी, आदित्य जी समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में पप्पू दुबे जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here