वर्षा पांडेय चला रहीं जोरदार निमंत्रण अभियान, घर-घर जाकर कर रहीं आमंत्रण बक्सर खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बिहार यात्रा और बिक्रमगंज में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हाल ही में सफल हुए “ऑपरेशन सिंदूर” ने देशभर में जोश और गर्व का माहौल बना दिया है। अब उसी ऊर्जा को लेकर भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय ने बक्सर में एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। वर्षा पांडेय ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र सौंपे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी संख्या में बिक्रमगंज पहुंचें और प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करें।
उन्होंने ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को गौरव से भर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व ने साबित कर दिया है कि भारत अब असंभव को भी संभव बना सकता है। मैं पूरी निष्ठा से इस सभा की तैयारियों में जुटी हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह जनसभा न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह बिहार में विकास, स्थिरता और आत्मगौरव के नए युग की शुरुआत का संदेश भी देगी।
वर्षा पांडेय न केवल भाजपा नेता हैं, बल्कि एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और आध्यात्मिक शिक्षिका भी हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रियता ने उन्हें बक्सर की लोकप्रिय नेता बना दिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है, और आगामी विधानसभा चुनावों में उनके नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।