बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने अपने संगठन को विस्तार दिया है। इसी कड़ी में युवा नेता प्रमोद मिश्रा को जिला संगठन का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस पद पर दो लोगों का मनोनयन हुआ है। यह जानकारी आज बुधवार को प्रमोद ने बक्सर खबर को दी। उनको जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दिए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एवं उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।





























































































