-महागठबंधन के प्रत्याशी भी उहापोह में, अफवाहों का दौर जारी
बक्सर खबर। कल तक जिनकी सीट सुरक्षित थी। अब वे भी दौड़ लगा रहे हैं। क्योंकि इसका टिकट कट रहा है, उसको मिल रहा है। ऐसी अफवाहों ने सबको परेशान कर रखा है। दूसरी तरफ एनडीए द्वारा अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं किए जाने से लोग अटकलों का बाजार गर्म है। किसको मिल रहा है, इसकी चर्चा चौक चौराहे पर हो रही है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे हैं जो कह रहे हैं मेरा ही नाम दिल्ली गया है। बाकि सब छट गए हैं। लेकिन, सच क्या है। यह जिसको टिकट मिलेगा। उसे भी पता नहीं। अफवाहों को मीडिया घराने भी बल दे रहे हैं।
कुछ तो टिकट का दावा भी कर रहे हैं। इन अटकलों पर सोमवार को विराम लग जाएगा। क्योंकि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का काम पूरा हो गया है। अब दलों को अपने-अपने प्रत्याशी की घोषणा करनी है। यहां एक बात गौर करने वाली है। प्रथम चरण के लिए नामांकन करने की तिथि सिर्फ पांच दिन शेष बची है। इसकी अंतिम तिथि 17 है। ऐसे में प्रथम चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होना जरुरी हो जाता है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं। एनडीए गठबंधन में राजपुर से जदयू के संतोष निराला का नाम फाइनल है। अन्य तीन सीटों में डुमरांव भी जदयू कोटे में जाएगी। यह भी लगभग तय है। यहां से कौन उम्मीदवार होगा। यह सूची आए बगैर कहा नहीं जा सकता।
दूसरी तरफ सदर सीट भाजपा के पाले में रहेगी। ब्रह्मपुर पर भाजपा और लोजपा में जीच है। वहां लोजपा भी दावा ठोक रही है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं। वह सीट लोजपा ही लेगी। अब बात करते हैं महागठबंधन की। यहां भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। ब्रह्मपुर पर राजद का कब्जा है। वह सीट यथावत रहेगी। शंभू ही वहां के उम्मीदवार हैं। यह बात स्पष्ट है। राजपुर, डुमरांव और बक्सर पर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कोई कह रहा है, कांग्रेस उम्मीदवार बदलने के फिराक में है। कोई कह रहा है, राजद अपना कोटा बढ़ाना चाहती है। भले ही वह डुमरांव हो या राजपुर। अब इन सभी अटकलों पर सोमवार को विराम लग जाने की संभावना है। लेकिन, कांग्रेस की उठापटक अभी एक दो दिन चल सकती है।