-गुम सामान पाकर आवेदक ने की पुलिस की प्रशंसा
बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यवसायी सर्वेश कुमार जायसवाल रविवार को नगर थाना पहुंचे। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उन्हें वह बैग लौटाया। जो एक दिन पहले कहीं गुम अथवा चोरी हो गया था। अपना बैग व आई पैड पाकर सर्वेश बहुत खुश थे। उन्होंने बक्सर पुलिस को धन्यवाद दिया। जो उनका खोया सामान व कागजात मिल गए।
सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बलिया, ग्राम चितबड़ागांव के सर्वेश शनिवार को किसी काम से बक्सर आए थे। यहां उनका बैग गुम हो गया। उन्होंने नगर थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उनका आवेदन अपने पास रख लिया। रविवार को वह बैग बरामद कर लिया। जिसमें उनका सामान रखा था। फिर फोन पर इसकी सूचना उन्हें दी गई और थाना आने पर उनका सामान उन्हें सौंप दिया गया।


































































































