पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं: इजरी श्रीराम में लगाए गए 100 पौधे

0
74

-विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय और साबित खिदमत फाउंडेशन की अनूठी पहल                                                        बक्सर खबर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय तथा साबित खिदमत फाउंडेशन की ओर से सदर प्रखंड के इजरी श्रीराम गांव में 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों को जीवित रखने का संकल्प लिया। पिछले साल की तरह इस बार भी हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। बिहार प्रदेश के मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा, “पेड़ हमें जीवन देते हैं, ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या से लड़ने में मदद करते हैं। आज जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पेड़ों की कटाई और अंधाधुंध निर्माण कार्य हैं।”

कार्यक्रम में साबित फाउंडेशन के इम्तियाज अंसारी, प्रभुनाथ पांडे, कमलनाथ जी, श्री किशुन चौबे, विजेंद्र सिंह, विकास कुमार सहित गांव के अन्य लोगों ने भी भाग लिया। पेड़ों में अमरूद, महोगनी, आम, अशोक और पीपल जैसे जीवनदायक पौधे लगाए गए।सामाजिक कार्यकर्ता व मशहूर शायर साबित रोहतासवी ने कहा, “साल 2025 में सूर्य तूफान जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसम में असामान्यता दिख रही है। यह सब प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है। लाखों पेड़ काटकर सड़क और इमारतें बनाईं गईं, अब वक्त है चेतने का। अगर हम अब भी नहीं जगे तो आने वाली पीढ़ी को जीवन देना मुश्किल हो जाएगा।” कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि आगे भी गांव-गांव जाकर पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here