पिकअप की टक्कर से पुलिस जवान की दर्दनाक मौत

2
3229

गांव लौटते समय हुआ हादसा, पिकअप जब्त, चालक फरार                                                                   बक्सर खबर। गुरुवार की देर रात जिले के कोरान सराय चौक के पास एक दर्दनाक हादसे में पुलिस जवान की जान चली गई। गांव लौट रहे जवान को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी। मृतक की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो कोरान सराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम सुदामा प्रसाद है। बताया गया कि मुन्ना कुमार डुमरांव स्थित बीएमपी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे थे और उनकी पोस्टिंग भागलपुर में थी।

बकरीद को लेकर उन्हें विशेष ड्यूटी पर बुलाया गया था। ड्यूटी खत्म कर वो गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपने गांव लौट रहे थे, तभी कोरान सराय चौक के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है।कोरान सराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि जवान की मौत पिकअप की टक्कर से हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

2 COMMENTS

  1. हमारे मामा के लड़के थे जो कि कोरान सराय थाना के मुगाव के रहने वाले थे ड्यूटी जाने के दौरान रात 11बजे कोरान सराय चौक पे अचानक पिक अप ने धक्का मार डाला और मौके पे उनकी मौत हो गई गाड़ी जप्त चालक फरार

  2. हमारे मामा के लड़के थे जो कि कोरान सराय थाना के मुगाव के रहने वाले थे ड्यूटी जाने के दौरान रात 11बजे कोरान सराय चौक पे अचानक पिक अप ने धक्का मार डाला और मौके पे उनकी मौत हो गई गाड़ी जप्त चालक फरार उनका नाम मुना कुमार था जो बिहार पुलिस में करीब 14 साल से सेवा दे रहे थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here