महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि से उठी सनातन की ज्योति, बनेगी राष्ट्रव्यापी ज्वाला

0
64

विश्वामित्र सेना के सदस्य गांव-गांव पहुंचाएंगे धर्म का संदेश                                                                   बक्सर खबर। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर से एक बार फिर धर्म, सेवा और संस्कार की पुकार उठी है। लंबे समय से सनातन संस्कृति की रक्षा में जुटी विश्वामित्र सेना ने गुरुवार को एक नए अभियान की शुरुआत करते हुए पूरे जिले में सनातन जागरण का बिगुल फूंका। दर्जनों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहर को धर्ममय कर दिया। रामरेखा घाट से शुरू हुआ जुलूस नगर भ्रमण करते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन विस्तार, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने एलान किया कि अब गांव-गांव जाकर हर घर में सनातन का संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान की शुरुआत सदर प्रखंड से हो रही है। अगले 11 दिनों में 1100 सक्रिय सदस्य तैयार करना। उन्होंने कहा कि “बक्सर की भूमि ऋषियों की तपोभूमि रही है। आज उसी धरती से हम धर्म, सत्य और परंपरा की रक्षा का शंखनाद कर रहे हैं। यह कोई संगठन नहीं, यह सनातन की चलायमान चेतना है।” उन्होंने यह भी कहा कि विश्वामित्र सेना केवल मंदिरों और तीर्थों की रक्षा नहीं करेगी, बल्कि समाज को फिर से धर्म और सेवा के सूत्र में पिरोएगी।

मंदिर परिसर में बैठक करते विश्वामित्र सेना के सदस्य

इस बैठक में शाहाबाद संयोजक कृष्णा शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय सहित छोटू सिंह, राजेश सिंह, अशोक यादव, अभिषेक पाठक, मोहन यादव, नारायण यादव, छठु यादव, विकास कुशवाहा, सचिन खरवार समेत कई युवा शामिल हुए। युवाओं ने इस अभियान को जनआंदोलन में बदलने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here