बक्सर खबर। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। अगर हम अभी नहीं चेते। तो आगे आने वाला समय और भी बदतर हो सकता है। लेकिन, इसे रोका जा सकता है। यह तभी संभव है। जब आप, हम और सभी लोग मिलकर अपने देश का साथ दें। सरकार के निर्देशों का पालन करें। घरों में रहें, और इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकें। क्योंकि देश अब इस संक्रमण के तीसरे चरण की तरफ बढ़ रहा है।
जो भी लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। उन्हें क्या, पता खतरा कहा है। आपको घर में रहने की सलाह दी जा रही है। वह इस लिए कि आप अपने घर वालों को स्वयं की मटरगश्ती के कारण कहीं फंसा न दें। आज हम ऐसा इस लिए कह रहे हैं। क्योंकि जिले के विभिन्न हिस्सों से जो तस्वीरें आ रही हैं। वह लॉकडाउन का मजाक उड़ाती दिख रहीं हैं। सोनवर्षा बाजार की तस्वीर आई है। वहां तो बाजार में इतनी चहल-पहल दिख रही है कि कहें नहीं।

इसी तरह की तस्वीर नया बाजार से आई है। इससे भी खराब हालत गांवों की है।वहां लोग इस भ्रम में हैं कि गांव में कोरोना का संक्रमण नहीं आया। गांवों में युवा गेम खेल रहे हैं। इसका सीधा अर्थ है, अगर एक संक्रमित हुआ तो। वह कई घरों तक उसे एक साथ पहुंचा देगा। हम आपको क्या-क्या बताए। आप स्वयं समझदार हैं।

लेकिन यह भी जान लें, प्रशासन ने 31 मार्च की रात ही यह आदेश निर्गत किया है। अनावश्यक लोगों को घूमने नहीं दिया जाए। नियमों का सख्ती से पालन हो। लेकिन, प्रशासन मजबूर है। वह आपको समझाकर थक चुका है। आप मानने को तैयार नहीं। क्यों आप तो घर वालों की नहीं मानते। सरकार की नहीं मानते। लेकिन, उव वक्त आप क्या करेंगे। जब अनहोनी हो जाएगी।




































































































