-सड़क किनारे चाट में भरे पानी ने बचाई जान
बक्सर खबर। यात्रियों से भरी बस गुरुवार की सुबह तियरा पेट्रोल पंप के समीप पलट गई। लेकिन, बस जिस तरफ गिरी, वहां चाट में पानी था। इस वजह यात्रियों को हल्की चोटे आई। एक बच्ची के पैर में गहरी चोट है। क्योंकि उसका पैर सीट में फंस गया था। दुर्घटना बक्सर-सासाराम मार्ग पर राजपुर थाना की सीमा में हुई थी।
पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कोई गंभीर हताहत नहीं था। अधिकांश महिलाएं थी। वे किराए की गाड़ी लेकर अपने घर रवाना हो गई। जहां दुर्घटना हुई थी। उसके ठीक सामने पेट्रोल पंप है। उसके संचालक मनीष राय ने बताया कि बस सासाराम की तरफ जा रही थी। लेकिन, अचानक सड़क के दूसरे तरफ पलट गई।

पंप पर तैनात लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। आवश्यकता अनुसार सबको चाय-पानी दिया गया। एक बच्ची को चोट थी। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य किसी को चोट नहीं थी। चाट में पानी था, मिट्टी गीली थी। इस वजह से सभी बच गए। चालक बस छोड़कर भाग गया था।

स्थानीय लोगों ने सबको साधन उपलब्ध कराया वे अपने घर को रवाना हो गई। दुर्घटना किस कारण से हुई। यह पूछने पर उन्होंने कहा सुबह का वक्त था। सड़क पूरी तरह खाली थी। बस उलटी दिशा में जाकर पलटी है। ऐसा क्यूं हुआ, यह समक्ष में नहीं आ रहा। हम लोग तो यह देखकर खुश थे कि सभी लोग सुरक्षित हैं।




































































































