बक्सर खबर। बक्सर का बाजार भी आधुनिक व ब्रॉडेड कंपनियों की पसंद बन गया है। यहां एक से बढ़कर एक कंपनियां अपना शोरूम खोल रही हैं। इस बीच शहर में एक ऐसी कंपनी ने अपना आउटलेट खोला है। जो किफायती दर पर बेहतर प्रोडक्ट बेचने के लिए मशहूर है। यह पुरुष परिधान बनाती है। इसके टी शर्ट बहुत ही बेहतरीन और अच्छे होते हैं। टी शर्ट के अलावा यह ऊलेन वस्त्र भी बनाती है।
जानकारों की माने तो यह मौन्टे कार्लो कंपनी की शाखा है। जो सिर्फ टी शर्ट ही बेचती है। फिलहाल इसका नया आउटलेट पीपी रोड में पुरानी कचहरी के सामने खुला है। साहेब कलेक्शन जो ऐलन सॉली की उपरी मंजिल पर स्थित है। इसके संचालक डीसी गुप्ता ने बताया कि टी शर्ट के अलावा लोअर, बरमूडा आदि भी उपलब्ध हैं। जो युवाओं की पहली पसंद हैं।

































































































